Rajasthan Board Result (RBSE) : पांचवीं, आठवीं व दसवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज होगा, शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा एसा इतिहास में पहली बार..
Updated: Mar 24, 2026, 10:01 IST
RNE, NETWORK.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का दसवीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी होगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेंगे। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन बाद जारी किया जा रहा है।
कक्षा 5 वीं तथा कक्षा 8 वीं का परिणाम भी 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ ही बोर्ड कार्यालय से जारी किया जायेगा। बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ के अनुसार दसवीं की परीक्षा में 10.68 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।