{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Work From Home : राजस्थान में कर्मचारियों का दो दिन का वर्क फ्रॉम होम की तैयारी, विभागों से मांगे सुझाव 

वैश्विक स्तर की परिस्थितियों के चलते पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से बड़े कदम उठाए जा रहे है
 

वैश्विक स्तर की परिस्थितियों के चलते पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के लिए राजस्थान सरकार की तरफ से बड़े कदम उठाए जा रहे है। इस कड़ी में राजस्थान में कई बड़े नेता सोमवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए नजर आए। इस दौरान राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ट्रेन में सफर करती दिखाई दीं। जहां पर ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से बातचीत की।

पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के लिए सरकार की तरफ से प्रदेश के विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे गए है। इनमें एक सुझाव सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम करवाने का आया है। सरकार की तरफ से इस सुझाव पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है।  ऐसे में सरकार की तरफ से वर्क फ्रॉर्म होम के अलावा कुछ अन्य बड़े फैसले जल्द ही लिए जा सकते है। 

राजस्थान सरकार की तरफ से लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह पेट्रोल व डीजल की बजाए ईवी वाहनों का प्रयोग करें और इन वाहनों की ही खरीदी को बढ़ाए। ताकि इससे जहां पर ईंधन की बचत होगी, वहीं पर्यावरण का भी बचाव होगा। राजस्थान के मंत्रियों और नेताओं ने भी अपना काफिला छोटा कर दिया है और ईवी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सोमवार को राजस्थान सरकार के कई मंत्री भी अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ईवी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील कर रहे हैं।हाल ही में राजस्थान के दोनों उप मुख्यमंत्री (दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा) भी अलग-अलग अंदाज में ईंधन बचत का संदेश देते नजर आए।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ट्रेन में सफर करती दिखाई दीं, जबकि उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान रोडवेज बस में यात्रा करते नजर आए। सरकार इसे जनजागरूकता अभियान के रूप में भी देख रही है ताकि आम लोग भी निजी वाहनों का कम उपयोग करें।