राजस्थान स्थापना दिवस पर 18 मार्च को 593 मंदिरों में विशेष आयोजन
Mar 12, 2026, 10:55 IST
RNE Network.
राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर देवस्थान विभाग अपने प्रत्यक्ष प्रभार एवं राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी के समस्त 593 एवं ट्रस्टों द्वारा संचालित 21 मंदिरों में 18 मार्च को विशेष आयोजन करेगा।
इस बार राजस्थान स्थापना दिवस 30 मार्च को नहीं अपितु नवरात्र को मनाया जा रहा है। देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने इस आयोजन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए है। देवस्थान मंत्री कुमावत ने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 563 राजकीय मंदिरों में विशेष आरती और 51 प्रमुख मंदिरों में संध्या के समय महाआरती का आयोजन किया जायेगा।