{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Scheme : राजस्थान सरकार ने खिलाड़ी व कर्मचारियों की कर दी मौज, वेतन के साथ भत्तों में की वृद्धि 

पदक जीतने वाले कर्मचारियों की पांच बार वेतन वृद्धि की योजना भी बनाई है
 
 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खिलाड़ियों व कर्मचारियों को तोहफा देने का काम किया है। जहां पर कर्मचारियों व खिलाड़ियों के भत्तों में वृद्धि की गई है। इसके अलावा पदक जीतने वाले कर्मचारियों की पांच बार वेतन वृद्धि की योजना भी बनाई है। इसके कारण राजस्थान के खिलाड़ी व कर्मचारी सरकार की इस योजना से लाभांवित होने वाले है।

राजस्थान सरकार ने राज्य की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों को मिलने वाले दैनिक भत्ते में संशोधित किया है। हालांकि सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है इस योजना का लाभ उन खिलाड़ी व कर्मचारियों को मिलेगा जो राजस्थान राज्य खेल परिषद या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से मान्यता प्राप्त है। इनकी तरफ से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों व कर्मचारियों को इन भत्ता का लाभ दिया जाएगा। 

खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा भत्ता

राजस्थान सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला भत्ता प्रतियोगिता की ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रत्येक प्रतियोगिता का गेड निर्धारित कर दिया है। खिलाड़ी जैसी प्रतियोगिता में भाग लेगा, उसी के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा। सरकार सीनियर,

 जूनियर,  सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तर, इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं और बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, ईरानी कप, वर्ल्ड कप, एशिया कप प्रतियोगिता के हिसाब से ग्रेड निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सरकार के कार्मिक विभाग की प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से एक विशेष वेतन वृद्धि एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने पर दो विशेष वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने निर्धारित किया गया है कि किसी भी कर्मचारी की वेतन वृद्धि पांच बार से अधिक नहीं होगी। 

ग्रेड के हिसाब से इतना मिलेगा भत्ता 

ग्रेड पे लेवल 1 से 7 तक- 480 रुपए।
ग्रेड पे लेवल 8 से 10 तक- 570 रुपए।
ग्रेड पे 11 व 12- 900 रुपए व 1130 रुपए।
ग्रेड पे 13 से 15- 1240 रुपए।
ग्रेड पे 16 से 18- 1470 रुपए।
ग्रेड पे 19 व 20- 1690 रुपए।
ग्रेड पे 21, 22 व 23- 1800 व 2030 रुपए।
ग्रेड पे 24- 2250 रुपए।