Rajasthan Mayor Lottery: बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर महापौर पद अनारक्षित, कोटा OBC महिला
Rudra News Express Jaipur- Bikaner.
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण की तस्वीर गुरुवार को साफ हो गई। जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में निकाली गई लॉटरी में 309 निकायों में से 50 पद SC, 11 ST और 60 OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए, जबकि 188 निकाय अनारक्षित रखे गए हैं।
चार बड़े नगर निगम अनारक्षित :
लॉटरी में राजस्थान के चार प्रमुख नगर निगमों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के महापौर पद को अनारक्षित रखा गया है। इसका मतलब है कि इन चारों नगर निगमों में महापौर पद पर किसी भी वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है।
कोटा में OBC महिला महापौर :
राजस्थान की राजनीति के लिहाज से अहम कोटा नगर निगम का महापौर पद OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इससे कोटा में महापौर पद के संभावित दावेदारों के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।
17 अगस्त को वार्ड आरक्षण की लॉटरी :
अब निकाय चुनाव की अगली महत्वपूर्ण प्रक्रिया 17 अगस्त को होगी। जिलों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया जिला कलेक्टर स्तर पर होगी।
वार्डों का निर्धारण SC, ST, OBC और महिला आरक्षण के प्रावधानों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग निकायों में चुनाव लड़ने की तस्वीर और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।
309 निकायों में आरक्षण का गणित :
SC: 50 निकाय
ST: 11 निकाय
OBC: 60 निकाय
अनारक्षित: 188 निकाय
कुल: 309 निकाय
आरक्षण की लॉटरी के बाद अब राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की नजर 17 अगस्त की वार्ड आरक्षण लॉटरी पर टिक गई है।