Rajasthan : नॉन परफोर्मिंग मंत्री हटाए भी जा सकते है, नये चेहरों को मौका
Nov 24, 2025, 10:39 IST
RNE SPECIAL.
राज्य की भजनलाल सरकार को अगले महीने दो वर्ष पूरे होने वाले है। उससे पहले अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। सीएम के दिल्ली दौरे के बाद यह बात स्पष्ट हो गयी थी कि पहले ब्यूरोक्रेशी में बदलाव होगा।
अब बूरोक्रेशी में बदलाव हो चुका है और बारी मंत्रिमंडल में फेरबदल की है। राज्य में 30 मंत्री हो सकते है, मगर वर्तमान में केवल 24 मंत्री है। 6 मंत्रियों के पद तो वैसे ही रिक्त चल रहे है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार नॉन परफोर्मिंग मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसकी पूरी वर्किंग भी कर ली है।
अंता उप चुनाव में हार के बाद नॉन परफोर्मिंग मंत्रियों को हटाने की चर्चा जोरों से है। माना जा रहा है कि युवा चेहरों को इस बार मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। सीएम अपने स्तर पर पूरी वर्किंग करने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्त्व से भी चर्चा कर चुके है। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे के खेमे से भी मंत्री बनाकर उनको संतुष्ट किया जायेगा।
सीएम भजनलाल एक्शन में :
भाजपा के मंत्रिमंडल व संगठन में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे है। केंद्रीय नेतृत्त्व से चर्चा के बाद सीएम भजनलाल एक्शन में है। एक तरफ जहां उन्होंने ब्यूरोक्रेशी में बड़ा बदलाव किया है वहीं नॉन परफोर्मिंग मंत्रियों पर भी वर्किंग की है।
इसके अलावा उन्होंने संगठन से भी सीधे संवाद शुरू किया है। कल रविवार को सीएम ने बीकानेर व अजमेर के संगठन पदाधिकारियों से सीधे संवाद किया। मंत्रियों के कामकाज पर भी बात की। बाद में यह भी तय किया कि अब मंत्री पार्टी कार्यालय, जयपुर में बैठकर सुनवाई भी करेंगे। भाजपा में अंदरखाने काफी बदलाव की भूमिका तैयार होती दिख रही है।