{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Panchayat Election : 18 बूथों की EVM मशीन नहीं खुली, दोबारा वोटिंग!

 
राजस्थान: 28 बूथों पर EVM खराब, आज दुबारा मतदान!

Rudra News Express Jaipur. 

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान प्रदेश में 28 बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मशीनें नहीं खुल सकीं। इसके चलते जिला परिषद के छह और पंचायत समितियों के 22 वार्डों के परिणाम घोषित नहीं किए जा सके। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थिति को देखते हुए इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। आयोग के अनुसार इन केंद्रों पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन रात नौ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। दोबारा मतदान और मतगणना के बाद संबंधित जिला परिषद एवं पंचायत समिति वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।