{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Police : एम.एन. दिनेश और बीजू जॉर्ज जोसेफ केंद्र में DG रैंक के पदों पर नियुक्ति के लिए सूचीबद्ध, 33 IPS अधिकारियों की सूची को ACC की मंजूरी

 
RNE Jaipur-New Delhi
राजस्थान कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में शीर्ष पदों पर नियुक्ति का अवसर मिला है। केंद्र की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने राजस्थान कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. एन. दिनेश और बीजू जॉर्ज जोसेफ को केंद्र सरकार में पुलिस महानिदेशक (DG) अथवा समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित पैनल में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
देशभर से 33 पुलिस अधिकारी लिस्ट में
केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 33 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को स्थान दिया गया है। इनमें वर्ष 1990 से 1995 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। चयनित अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता, अनुभव और उपलब्धियों के आधार पर केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों, सुरक्षा एजेंसियों और अर्धसैनिक बलों में डीजी स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी जा सकेंगी।
राजस्थान कैडर के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। दोनों अधिकारियों ने राज्य पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी दक्षता का परिचय दिया है। अब उनके केंद्र में शीर्ष स्तर की जिम्मेदारियों पर नियुक्त होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।