{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan: राजस्थान में 2027 जनगणना की तैयारी हुई शुरू, इन तीन जिलों से होगी जनगणना की शुरुआत

 

Rajasthan: राजस्थान 2027 जनगणना की तैयारी शुरू की जा चुकी है। बता दे की जनगणना औपचारिक रूप से इस साल अक्टूबर और नवंबर के बीच एक पूर्व परीक्षण के साथ शुरू की जाएगी। इसके लिए जयपुर की एक मलिन बस्ती बाड़मेर शहर के साथ जिले और बाड़मेर जिले से 21 दूर गांव और आदिवासी क्षेत्र को चुना गया है। यहां कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे।

 

 इस दौरान जो भी सवाल पूछे जाएंगे उसकी जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन पर दर्ज की जाएगी जो लगभग तैयार किया जा चुका है और जल्दी यह लॉन्च होगा। देश में जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा प्रशासनिक उपक्रम माना जाता है।

 

आपको बता दे की जनगणना दो चरणों में होगी।दोनों चरणों में जनगणना करने वाले घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। साल 2021 में जब जनगणना हुई थी तब डेढ़ लाख कर्मचारी और सरकारी कर्मचारी इस काम में लगाए गए थे। लेकिन कोविद-19 के कारण उसे समय जनगणना नहीं हुआ। आपको बता दे की जनगणना काम में ज्यादातर महिलाओं को शामिल किया गया है।

 जनगणना करने वालों को मिलेगा मानदेय 

 परी ट्रायल में जनगणना करने वालों के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारी हैं जिन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा उन्हें ड्यूटी पर माना जाएगा। उन्हें इससे संबंधित वेतन भी दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त मानदेय अभी मिलेगा।

 इन विषयो पर रखा जाएगा ध्यान

 पहली बार लोग अपनी जानकारी खुद से दर्ज कर पाएंगे।

 सभी कार्य का प्रबंध एक वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

 सभी प्रश्नों के उत्तर एक मोबाइल ऐप में दर्ज होगा।

 डिजिटल मानचित्रण उपकरणों का क्षेत्र परीक्षण किया जाएगा।

वास्तविक समय निगरानी की जाएगी।

 यह जनगणना वास्तविक जनगणना के जैसा ही होगा।

डेटा संग्रह प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा।

वास्तविक प्रश्नों का अभ्यास किया जाएगा।

 प्रशिक्षण और डाटा गुणवत्ता परीक्षण किया जाएगा।

 जनगणना को लेकर सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है और जल्द ही अब जनगणना का ट्रायल शुरू होने वाला है।