Rajasthan: रामदेवरा धाम में लोकदेवता बाबा रामदेव के वार्षिक भादवा मेले को लेकर तैयारियां पूरी
Aug 10, 2026, 11:54 IST
RNE Network.
जिले के रामदेवरा धाम में लोकदेवता बाबा रामदेव के प्रसिद्ध वार्षिक भादवा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पश्चिमी राजस्थान के मिनी कुंभ कहे जाने वाले इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि मेलावधि के दौरान पूरे मेला क्षेत्र के साथ संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।