{"vars":{"id": "127470:4976"}}

RAS-2024 : राजस्थान को मिलेंगे 1096 आरएएस-अधीनस्थ अधिकारी, आयोग का शेड्यूल जारी

अजमेर राज्य सरकार को आरएएस-2024 के तहत 1096 प्रशासनिक अधीनस्थ अधिकारी मार्च-अप्रैल या इसके बाद मिलेंगे।
 

अजमेर राज्य सरकार को आरएएस-2024 के तहत 1096 प्रशासनिक अधीनस्थ अधिकारी मार्च-अप्रैल या इसके बाद मिलेंगे। 2461 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होते ही परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग विभिन्न भर्तियों के अलावा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस भर्ती कराता है। साल 2024 की आरएएस और अधीनस्थ सेवा भर्ती प्रक्रिया जारी है।

पिछले साल फरवरी में प्रारंभिक और जून में मेंस परीक्षा कराने के बाद अब आयोग अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करा रहा है। वैसे साल 2010-11 की भर्ती को छोड़कर कोई भी एक साल की अवधि में पूरी नहीं हुई है। हालांकि 2023 और 2024 की परीक्षा तिथियों और कार्यक्रम में आरपीएससी ने कोई बदलाव नहीं किया।

लग रहे औसतन दो साल

2010-11 की आरएएस भर्ती रेकार्ड एक साल में पूरी कराई थी। इसके बाद 2013, 2016, 2018, 2021 और 2023 तक की आरएएस भर्तियों को पूरा करने में औसतन दो से तीन साल लगे हैं। इनके पीछे अदालतों में वायर हुई याचिकाएं, सरकार और आयोग पर परीक्षा तिथियों में बदलाव सहित अन्य कारण जिम्मेदार रहे हैं। 

फैक्ट फाइल (आरएएस 2024)

6 लाख 75 हजार 80 अभ्यर्थी पंजीकृत
3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी बैठे प्री परीक्षा में
21 हजार 539 अभ्यर्थी गैस परीक्षा के लिए पास
2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित

आरएएस : चतुर्थ चरण के साक्षात्कार 19 से

अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में आरएएस एवं अधीनस्थ भर्ती-2024 के चतुर्थ चरण के साक्षात्कार 19 से 29 जनवरी तक कराए जाएंगे। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा।

मालूम हो कि अब तक तीन चरण के साक्षात्कार हो चुके हैं। सहायक आचार्य पदों का साक्षात्कार 19 से सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान और एबीएसटी के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 19 से 29 जनवरी तक होगी। कई अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है। इन्हें साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

2024 भर्ती की टाइम लाइन

2 सितम्बर को जारी हुई 733 पदों की अधिसूचना
17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना में हुए 1096 पद
19 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन
2 फरवरी 2025 को कराई प्री परीक्षा
20 फरवरी को निकला प्री परीक्षा परिणाम
17-18 जून को हुई आरएएस मेंस
8 अक्टूबर को निकला मेरा परीक्षा का परिणाम
: दिसम्बर 2025 से शुरु कराए साक्षात्कार