{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मौसम : खुला आकाश, ठंडी हवा, मौसम सुहावना, गर्मी नहीं

 
 मानसून कमजोर पड़ गया आज बादल भी रहेंगे RNE, BIKANER.  बीकानेर में रविवार की सुबह बहुत सुहावनी थी। रात की ठंड का पूरा असर था। गर्मी का अहसास भी नहीं था। खुला आकाश व उसमें बादल छाये हुए थे। मंद ठंडी हवा मौसम को और खुशगवार बना रही थी। अच्छे मौसम के कारण आज मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी काफी अधिक थी। पार्कों में भी महिलाओं व बच्चों की भारी भीड़ थी। बुजुर्ग भी घरों के आगे बैठे सुस्ता रहे थे और अच्छे मौसम का आनन्द ले रहे थे। मानसून कमजोर हुआ राज्य में पिछले 10 दिन से सक्रिय मानसून अब मौसम विभाग के अनुसार कमजोर हो गया है। आज पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर थम जायेगा। मौसम केंद्र के अनुसार परिसंचरण तंत्र दक्षिण व पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर स्थित है। बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में रविवार से बारिश की गतिविधियों में कमी होने व दिन में धूप निकलने की संभावना है। बीकानेर में बादल रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप रहेगी और हल्के बादल रहेंगे। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान भी बढ़कर 32 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।