{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के आज 12 बजे अकादमी में आयोजन

 

RNE Bikaner.

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर आज 18 मार्च बुधवार को दोपहर 12 बजे अकादमी परिसर में दो आयोजन किये जायेंगे।
 

अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि अकादमी सभागार में दोपहर 12 बजे ' पोथी प्रदर्शनी ' आयोजित होगी। इस अवसर पर राजस्थानी संगोष्ठी ' आधुनिक राजस्थानी साहित्य - दसा अर दिसा ' विषय पर भी आयोजित होगी। इन आयोजनों में राजस्थानी साहित्यकार, पाठक भी भाग लेंगे।