अर्जुन अवार्ड की सूची में राजस्थान का रुद्रांश, प्रदेश को गौरवान्वित किया
Aug 19, 2026, 10:55 IST
RNE Network.
शाबाश रुद्रांश ! राजस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए जिन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान हुआ है उसमें राजस्थान के खिलाड़ी रुद्रांश खंडेलवाल भी शामिल हैं।
देश के 17 खिलाड़ियों को साल 2025 के खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इन खिलाड़ियों का चुनाव हो गया है। खेल मंत्रालय ने कल इसकी घोषणा कर दी। इस बार किसी भी खिलाड़ी को सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न नहीं दिया जायेगा।
अर्जुन अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में राजस्थान के एकमात्र खिलाड़ी रुद्रांश खंडेलवाल है। रुद्रांश पैरा निशानेबाज है। उन्होंने 2024 पैरा वर्ल्ड कप ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार की सूची में किसी भी क्रिकेटर को जगह नहीं मिली है।