अयोध्या में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गया राम दरबार, गंगा दशहरे के दिन हुई थी स्थापना, सामान्य दर्शन के लिए कोई पास नहीं
Jun 15, 2025, 09:59 IST
RNE Network. अयोध्या धाम के राम मंदिर में 5 जून को स्थापित राम दरबार को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार दर्शन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1बजे से रात 9 बजे तक है। राम दरबार के दर्शन के लिए सामान्य प्रवेश निःशुल्क है और इसके लिए पास की आवश्यकता नहीं है। मंगला, श्रृंगार और शयन आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को मुफ्त प्रवेश पास लेना होगा। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई भी शुल्क देकर विशेष दर्शन की व्यवस्था नहीं है।