{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य आचार्य किशोर कुणाल का निधन

 
  •  किशोर कुणाल पूर्व आईपीएस अधिकारी भी थे
RNE Network अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य आचार्य कुणाल किशोर का कल रविवार को निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वे 74 वर्ष के थे। राम मंदिर निर्माण में आचार्य किशोर की भी मुख्य भूमिका रही है। आचार्य कुणाल किशोर पूर्व आईपीएस अधिकारी थे। वे पटना के महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव भी थे। इन दिनों वे राम मंदिर का भी पूरा काम देख रहे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और उनकी समर्पित सेवाओं को अनमोल बताया है। https://youtu.be/uRSB2HmH7-k