{"vars":{"id": "127470:4976"}}

RAS Transfer; चुनाव से पहले फिर प्रशासनिक फेरबदल, 21 RAS का ट्रांसफर 
 

 

Rudra News Express Jaipur- Bikaner.

राजस्थान सरकार ने बुधवार को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 RAS अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर नियुक्त किया गया है। तबादलों में एडीएम, एसडीओ, नगर निगम और विकास प्राधिकरणों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

चुनावी तैयारियों के बीच तबादले अहम :
प्रस्तावित नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों को देखते हुए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश में अधिकारियों को बिना कार्यग्रहणकाल अथवा अवकाश का उपयोग किए तत्काल नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर से लेकर भरतपुर-दौसा तक बदलाव :

तबादला सूची में जयपुर, भरतपुर, दौसा, कोटपूतली, अजमेर, नागौर, झालावाड़, धौलपुर, करौली, उदयपुर और अन्य जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। शैफाली कुशवाहा को जयपुर नगर निगम में उपायुक्त लगाया गया है, जबकि निहारिका शर्मा को भी जयपुर नगर निगम में उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। विष्णु बंसल को जयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त बनाया गया है।

एडीएम और एसडीओ स्तर पर भी बदलाव :

राजीव शर्मा को भरतपुर के एडीएम पद से दौसा और अरविन्द शर्मा को दौसा से भरतपुर भेजा गया है। अशोक कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली तथा सोहन सिंह नरूका को एडीएम एवं एडीएम, कोटपूतली लगाया गया है। कई उपखंड अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

एक अधिकारी पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में :

इसके अलावा RAS अधिकारी सुधा रानी मीणा को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। उन्हें कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 21 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी :

- शैफाली कुशवाहा—उपायुक्त, नगर निगम जयपुर
- अशोक कुमार शर्मा—एडीएम, कोटपूतली
- श्रवण सिंह—एसडीओ, प्रतापगढ़
- कमल सिंह यादव—आयुक्त, नगर निगम भीलवाड़ा
- महावीर सिंह—उपायुक्त, नगर निगम-II अजमेर
- अरविन्द शर्मा—एडीएम, दौसा
- महेश चन्द्र मान—एसडीओ, हिण्डौन
- महीपाल सिंह—एसडीओ, वजीरपुर
- राजीव शर्मा—एडीएम, भरतपुर
- रजनी माधीवाल—उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण
- सीता शर्मा—सहायक कलक्टर (मुख्यालय), नागौर
- सोहन सिंह नरूका—एडीएम, कोटपूतली
- भारती भारद्वाज—एसडीओ, कुम्हेर
- निहारिका शर्मा—उपायुक्त, नगर निगम जयपुर
- विष्णु बंसल—उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण
- अमिता बिः—सहायक निदेशक, लोक सेवाएं
- सुरेश कुमार राव—एसडीओ, धौलपुर
- राजीव बडगूजर—एसडीओ, असनावर
- मोहन चौधरी—एसडीओ, पीसांगन
- रजत—एसडीओ, मूंडवा
- पायल जैन—भूमि अवाप्ति अधिकारी, भरतपुर विकास प्राधिकरण

आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी :

कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिकारी नए पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। आदेश की पालना नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।