{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान - एमपी सहित 21 राज्यों में मिलेगा राशन का केरोसिन, राशन कार्ड दिखाना होगा, युद्ध के बीच ईंधन की व्यवस्था

 

RNE Network.

अमेरिका - ईरान युद्ध से उपजे एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए नया कदम उठाया है। 
 

इसके तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी, दिल्ली, पंजाब , हरियाणा सहित 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में राशन का केरोसीन वितरित किया जायेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन की अस्थायी आपूर्ति की अनुमति दे दी।
 

पेट्रोल पम्पों पर होगा स्टोरेज:
 

नई व्यवस्था के अनुसार हर जिले में अधिकतम दो सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप चुनै जाएंगे, जिन पर 5000 लीटर तक केरोसीन स्टोर करने की अनुमति होगी। स्टोरेज व वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। राशन कार्ड दिखाने पर केरोसीन मिलेगा। राशन डीलर वहां मौजूद रहेगा। एक राशन कार्ड पर कितना केरोसिन मिलेगा, यह राज्य सरकार तय करेगी।