{"vars":{"id": "127470:4976"}}

29 सितंबर को होंगे RCA के चुनाव,  चुनाव का पूरा कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया गया

 

RNE Sports.

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ( आरसीए ) के चुनाव 29 सितम्बर को होंगे। प्रशासक भास्कर ए सावंत ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव कार्यक्रम पेश किया। मामले पर 17 सितम्बर को सुनवाई होगी।
 

हाईकोर्ट ने पूर्व रणजी खिलाड़ी राजीव प्रताप सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आरसीए की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया था। हाईकोर्ट ने गृह सचिव भास्कर ए सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त कर जल्द से जल्द चुनाव कराने और उसका कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए थे।

यह तय हुआ है कार्यक्रम:

 

  •  23 सितम्बर -- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  •  24 सितम्बर -- नामांकन दाखिल
  • 29 सितम्बर -- आवश्यकता होने पर मतदान और चुनाव परिणाम