RCA की एडहॉक कमेटी सस्पेंड, राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, IAS भास्कर सावंत प्रशासक नियुक्त
Jul 2, 2026, 14:00 IST
RNE Jaipur.
राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी भास्कर ए सावंत को एसोसिएशन का प्रशासक नियुक्त किया है।
कार्यवाहक सीजे न्यायमूर्ति एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने सावंत को व्यक्तिगत रूप से एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव तीन माह में पूरे करने के निर्देश दिए है। उन्हें 29 जुलाई तक अदालत को चुनाव कार्यक्रम से अवगत कराने को भी कहा गया है।