RPS Vinay Joshi को जैसलमेर सदर में मिली पोस्टिंग, बीकानेर के हैं जोशी!
RNE Bikaner.
आरपीएस विनय जोशी को जैसलमेर के सदर थाना प्रभारी के तौर पर नियुक्ति मिली हैं। जोशी ने इस पद पर ज्वाइन भी कर लिया है। जोशी बीकानेर के मूल निवासी हैं। बतौर आरपीएस ट्रेनिंग पूरी होते ही दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने अपनी ऑफिसर कैप पिता को समर्पित की। पिता चोरूलाल जोशी के सिर पर कैप रखकर परिवार के साथ फोटो खिंचवाया जो काफी वायरल हुआ। लोगों ने इसे पिता के प्रति एक बेटे का सम्मान मानते हुए खूब सराहा।
आरपीएस विनय की बहिन राधिका आचार्य ने बताया कि कड़ी मेहनत के साथ उनके भाई ने यह उपब्धि हासिल की है। मां स्वर्गीय आशादेवी का सपना इस उपब्धि के साथ पूरा हुआ है। जोशी की पहली नियुक्ति पर उनके जीजा द्वारकादास आचार्य, समधी पुरूषोत्तम आचार्य, पत्रकार लेखक मधु आचार्य ‘आशावादी’, ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र व्यास ‘ममू महाराज’, साहित्यकार नगेन्द्र नारायण किराड़ू आदि ने प्रसन्नता जताई है।
इस मौके पर जोशी का कहना है, पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य का निर्वहन करना मेरी प्राथमिकता है। ‘आमजन मंे विश्वास और अपराधियों मंे भय’ पुलिस का मूलमंत्र है। इसी के अनुरूप काम करूंगा। उन्होंने अपनी अपलब्धि परिजनों, गुरुजनों की महत्वपूर्ण भागीदारी बताई। बोले, कर्तव्य निर्वहन के साथ ही सामाजिक-पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने मंे संतुलन का पूरा प्रयास करूंगा।