{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Solar Didis: राजस्थान में 25 हज़ार सोलर दीदियों का जल्द होगा चयन, इतना मिलेगा मानदेय, आदेश जारी

 

Solar Didis: राजस्थान में 25 हजार सोलर दीदी का जल्द ही चयन किया जाएगा। इनका चयन 3 साल के लिए किया जाएगा। सरकार के द्वारा इन्हें हर महीने ₹2000 का मानदेय मिलेगा। अभी तक राज्य में 90% से अधिक सोलर दीदी का चयन किया जा चुका है।

 अब बता दे की सोलर दीदी का चैन राजस्थान सरकार के द्वारा एक नियम बनाकर किया जाएगा। ऑन सोलर दीदी का चयन किया जाएगा जो सोने सहायता समूह के सदस्य हो इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत में दो सोलर दीदी का चयन होगा।

प्रदेश में सबसे अधिक सोलर दीदी जयपुर और उदयपुर जिले में चुनीं जाएंगी। सूबे में आठ जिलों में एक हजार से लेकर 1700 से अधिक महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में नियुक्ति देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
नागौर - 1000
उदयपुर - 1753
जयपुर - 1693
जोधपुर - 1673
बाड़मेर - 1382
अलवर - 1150
भरतपुर - 1127
बीकानेर - 1001


14 जिलों में लक्ष्य 500 से 1000 सोलर दीदी का होगा चयन
अजमेर - 869
बांसवाड़ा - 836
भीलवाड़ा - 796
सीकर - 752
डूंगरपुर - 706
श्रीगंगानगर - 690
पाली - 682
झुंझुनूं - 674
जालोर - 616
चूरू - 608
चित्तौड़गढ़ - 598
दौसा - 574
हनुमानगढ़ - 538
झालावाड़ - 508

11 जिलों में 500 से कम सोलर दीदी
वहीं, 11 जिलों में 500 से कम सोलर दीदी चयनित की जाएंगी। इनमें बारां में 470, बूंदी में 368, धौलपुर में 384, जैसलमेर में 404, करौली में 484, कोटा में 474, प्रतापगढ़ में 470, राजसमंद में 428, सवाई माधोपुर में 476, सिरोही में 342 और टोंक में 474 चुनने का लक्ष्य है।

सोलर दीदी के कार्य
ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने के साथ-साथ सुचारू संचालन के लिए सोलर दीदी जिम्मेदार रहेंगी। घर-घर तक सौर बिजली पहुंचना संभव करेंगी। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार देने के साथ सौर ऊर्जा की पहुंच बढ़ाना भी उद्देश्य है।