{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Sri Ganganagar दर्दनाक हादसा : पुलिस जीप को कार की टक्कर, महिला थाना प्रभारी ज्योति नायक की मौत

 
राजस्थान : सड़क हादसे में महिला CI ज्योति नायक की मौत

RNE Shri Ganganagar.

श्रीगंगानगर में आज सुबह पुलिस महकमे से बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर के दुर्गा मंदिर के आसपास आज सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गश्त पर निकली पुलिस जीप को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौके पर ही मौत हो गई।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक कर
 

 

इस दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी और कार चालक भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है।