श्री कृष्ण योग पीठ के जिला संयोजक सुशील यादव बने, भगवान श्री कृष्ण के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करेंगे
Jun 1, 2025, 12:55 IST
RNE Network. सामाजिक कार्यकर्ता सुशील यादव को श्री कृष्ण योग पीठ, वृंदावन का बीकानेर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन पीठ के राष्ट्रीय संयोजक जगदीश यादव की अनुशंसा पर किया गया है। राष्ट्रीय कार्यालय, वृन्दावन के संयोजक बलवीर सिंह यादव ने उनकी नियुक्ति करते हुए कहा है कि सुशील यादव भगवान श्री कृष्ण के सिद्धांतों व आदर्शों के प्रति राष्ट्र व समाज मे जागरूकता लाने, प्रचार प्रसार करने के साथ सांस्कृतिक उत्थान और प्रगति के लिए कार्य करेंगे।