{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan की सांभर झील में पहली बार नन्हे फ्लेमिंगो का कलरव गूँजा!

 

Rudra News Express Jaipur. 

राजस्थान की प्रसिद्ध सांभर झील से वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक सुखद खबर सामने आई है। यहां गुलाबी रंगत बिखेरने वाले प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो ने पहली बार चूजों को जन्म दिया है। झील में फ्लेमिंगो के प्रजनन की यह घटना पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए खास महत्व रखती है। 

वजह, राजस्थान की सांभर झील में फ्लेमिंगो ने पहली बार चूजों को जन्म दिया है। दूर-दूर तक पेड़ और छांव नहीं होने के बावजूद इन परिंदों ने यहां अपने घोंसले बनाकर नई पीढ़ी को जन्म दिया है। इन परिंदों ने विषम प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच घोंसले तैयार किए और नई पीढ़ी को सुरक्षित रखने का प्रयास किया।


फ्लेमिंगो के चूजों की मौजूदगी से सांभर झील की जैव विविधता और पक्षियों के प्राकृतिक आवास को लेकर नई उम्मीद जगी है। यह नजारा प्रकृति के अद्भुत संतुलन और इन प्रवासी पक्षियों की जीवनशैली को भी दर्शाता है।