राजस्थान में किसानों को सरकार देगी सम्मान, जानिए कौन है हकदार, कैसे करें आवेदन!
Rajasthan : आत्मा योजना में आवेदन शुरू, पंचायत समिति से राज्य स्तर तक मिलेगा पुरस्कार; 30 अक्टूबर अंतिम तिथि
Rudra News Express Jaipur.
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्थान के किसानों को सरकार आत्मा योजना वर्ष 2026-27 के तहत सम्मानित करेगी। इसके लिए पंचायत समिति, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक किसान 30 अक्टूबर 2026 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
इन 5 क्षेत्रों में होगा चयन :
पंचायत समिति स्तर पर पांच गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक किसान का चयन होगा। इस तरह प्रत्येक पंचायत समिति से 5 किसानों का चयन किया जाएगा। इसके बाद पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों में से प्रत्येक गतिविधि के दो-दो सर्वश्रेष्ठ किसानों, यानी कुल 10 किसानों का जिला स्तर पर चयन होगा। राज्य स्तर पर प्रदेशभर से चयनित किसानों में से प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में पांच-पांच, कुल 10 किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा।
* कृषि
* उद्यानिकी
* पशुपालन एवं डेयरी
* जैविक खेती
* नवाचार खेती
कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि?
पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपए, जिला स्तर पर 25 हजार रुपए और राज्य स्तर पर 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
कौन नहीं कर सकता आवेदन?
वर्ष 2009-10 से 2025-26 तक आत्मा योजना या किसी अन्य योजना के तहत पंचायत समिति, जिला अथवा राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके किसान वर्ष 2026-27 के पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।
ये दस्तावेज जरूरी :
* किसान का नाम और पिता का नाम
* निवास स्थान
* पंचायत समिति का नाम
* मोबाइल नंबर
* आधार संख्या
* बैंक खाता विवरण और IFSC कोड
* कृषि या संबंधित गतिविधि का कार्य विवरण
* उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र
* रंगीन फोटोग्राफ
* अन्य आवश्यक दस्तावेज
कहां जमा करें आवेदन?
आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध है। किसान अपना आवेदन नजदीकी कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी अथवा संबंधित सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।