{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हाईकोर्ट में इस शनिवार को अवकाश रहेगा, साइबर सुरक्षा को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस के कारण अवकाश

 

RNE Network.

हाईकोर्ट ने जोधपुर स्थित प्रधान पीठ व जयपुर पीठ में शनिवार 21 फरवरी का अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते शनिवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई भी नहीं हो पाएगी।
 

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से शनिवार के अवकाश का आदेश जारी कर दिया है, जिसमें बताया गया है कि साइबर सुरक्षा को लेकर जयपुर में हो रही 3 दिवसीय कॉन्फ्रेंस के कारण यह अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाइकोर्ट प्रशासन दिसम्बर 2025 में अधिसूचना जारी कर 21 फरवरी शनिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए कार्य दिवस घोषित कर दिया था।