भारतीय ज्ञान परंपरा : साहित्य एवं संस्कृति विषय पर होगा यह व्याख्यान
Nov 17, 2025, 09:54 IST
RNE NETWORK
टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की तरफ से 19 नवम्बर को विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 11 बजे डॉ अर्जुन देव चारण का व्याख्यान होगा। ये व्याख्यान विश्विद्यालय के भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन सचिव कृष्ण कुमार आशु ने बताया कि डॉ अर्जुन देव चारण ' भारतीय ज्ञान परंपरा : साहित्य एवं संस्कृति ' विषय पर व्याख्यान देंगे। यह आयोजन नई शिक्षा नीति - NEP 2020 के अंतर्गत गठित प्रकोष्ठ के तहत हो रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ चारण भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता, कवि, नाटककार, आलोचक है। वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष रहे है और वर्तमान में साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक भी है।