{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक IAS और आठ RAS अधिकारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण 

 

Rudra News Express Jaipur. 

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक IAS और आठ RAS अधिकारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। नया पदस्थापन पाने वाले 08 में से 06  RAS अधिकारी पहले से APO चल रहे थे। इसी तरह एक IAS अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप को बारां जिला परिषद में CEO लगाया गया है। वे भी फिलहाल APO चल रहे थे। 

 इन 08 RAS को नई पोस्टिंग: 

  • रामचन्द्र को राजस्व अपील अधिकारी, अजमेर से सचिव, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर। 
  • अजय कुमार आर्य  को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बारां |
  • जयसिंह-II  उपखंड अधिकारी, पीपलखूंट (प्रतापगढ़) se उपखंड अधिकारी, मुंडावर (खैरथल-तिजारा)                    नवरंग लाल जनवाल को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, डूंगरपुर
  • मांगीलाल को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, बेर (भरतपुर)
  • सुनील कुमार हिमोनिया को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, डीडवाना (डीडवाना-कुचामन) 
  • प्रियंका बड़गूजर को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, बसेड़ी (धौलपुर) 
  • हेमन्त कुमार धनघोर को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा से उपखंड अधिकारी, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)                    

IAS अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप को पोस्टिंग : 

APO चल रहे IAS अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद-सह-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), बारां के पद पर नियुक्त किया गया है। 

02 RAS APO : 
डॉ. कृति व्यास, RAS, उपखंड अधिकारी रावतभाटा और श्रुति जैन, RAS, उपखंड अधिकारी मुंडावर को आगामी पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।