{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राज्य सरकार ने तबादलों में छूट 5 दिन और बढ़ाई, अब 10 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर

 

RNE Network.

राज्य सरकार ने तबादलों पर छूट 5 दिन और बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने पहले 19 जून को 5 जुलाई तक ही तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया था, जिसे अब 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
 

आज 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का लोकार्पण करने आ रहे हैं, इस कारण कई विभागों में तबादलों की एक्सरसाइज पूरी नहीं हो सकी है। भाजपा विधायक व नेता तबादलों में छूट की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए ही तबादलों में छूट 5 दिन और बढ़ाई गई है।