{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एसआई भर्ती पेपरलीक मामला: राज्य सरकार भर्ती रद्द करने से इंकार कर चुकी है, आज खास दिन

 

RNE Network.

एसआइ भर्ती के  चर्चित मामले के बारे में हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। राज्य सरकार भर्ती रद्द करने से इंकार कर चुकी है, वहीं याचिकाकर्ता पक्ष भर्ती रद्द करवाने पर अडिग है।
 

कोर्ट ने एसआइ भर्ती परीक्षा का पेपरलीक होने के मामले में सरकार के भर्ती रद्द करने से इंकार करने पर सुनवाई आज सोमवार के लिए टाल दी गई थी। याचिका में पेपरलीक के कारण भर्ती पर व्यापक असर होने के कारण इसे रद्द करने का आग्रह किया गया है।
 

राज्य सरकार ने भर्ती रद्द नहीं करने का अपना निर्णय होने के बाद याचिका को खारिज करने का आग्रह किया है। वहीं याचिकाकर्ता ने कहा है कि याचिका में मूल मांग भर्ती रद्द करने की है, न कि भर्ती पर सरकार के निर्णय लेने की। ऐसे में कोर्ट ही भर्ती पर निर्णय करे।