थर्ड ग्रेड शिक्षकों को इस बार भी तबादले का लाभ नहीं, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर लगा हुआ रहेगा बैन
RNE Bikaner.
शिक्षक तबादले पिछले साल भी हुए और इस बार भी हो रहे हैं। शिक्षक तबादलों सहित सभी विभागों में तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गयी है ताकि भाजपा विधायकों - नेताओं की सिफारिश पर तबादले किये जा सकें।
मंत्री इन सिफारिशों के आधार पर ही तबादले करेंगे। मंत्री सिफारिशों के आधार पर लिस्ट बनाकर सम्बंधित अफसरों को भेजेंगे और उसके बाद तबादले होंगे। तबादलों की सूचियां बनाने का काम जोर शोर से चल रहा है।
मगर, इस बार भी थर्ड ग्रेड शिक्षकों को तबादले का लाभ नहीं मिलेगा। थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले पर प्रतिबंध 2018 से लगा हुआ है। जिसे किसी भी सरकार ने नहीं हटाया है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों की इस अवधि में सरकारें आयी मगर थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले पर बैन ही रहा। जबकि शिक्षक संगठन व थर्ड ग्रेड शिक्षक लगातार इन टीचर्स के तबादलों पर लगे बैन को हटाने की मांग कर रहे हैं। मगर इनके तबादलों पर इस बार भी रोक ही रहेगी।