{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान का कश्मीर है ये जिला, दूर-दूर से पर्यटक आते हैं यहां घूमने, खूबसूरती देख रह जाएंगे ढंग 

 
Rajasthan best tourist palace:  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को 100 दीपों की नगरी कहा जाता है। यह राजस्थान का बेहद खूबसूरत जिला है जहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते हैं। बांसवाड़ा अपने हरे भरे पहाड़ों झीलों और ऐतिहासिक मंदिरों की वजह से जाना जाता है। यहां जनजातीय संस्कृति भी देखने को मिलती है।
 बांसवाड़ा के जीवन रेखा कहे जाने वाली माही नदी पर माही बांध बना है जो की पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। मानसून में यह बंद पूरी तरह से पानी से भर जाता है तब यहां का नजारा और भी मनमोहन और खूबसूरत हो जाता है।
 माही नदी पर बना कागदी पिकनिक स्पॉट स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यहां हरे भरे पेड़ झील और शांत वातावरण आदर्श पर्यटन स्थल इसे बनाते हैं। छुट्टियों में यहां बड़े पैमाने पर लोग घूमने आते हैं।
 बांसवाड़ा में एक शानदार महल भी है इसके ऊपरी स्थल पर बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसके छत से आप पूरे राजस्थान को निहार सकते हैं।
 बांसवाड़ा से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी का मंदिर भी है।इन्हें त्रिपुरा में भी कहा जाता है।यह 51 शक्तिपीठों में से एक है और नवरात्रि में यहां भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। यहां प्राकृतिक दृष्टिकोण से बेहद खूबसूरत है। 
 सूर्यास्त के समय यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां आने पर आपको बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा इसके साथ ही साथ यह टूरिस्ट पैलेस बेहद रोमांस से भरा होता है। यहां बड़े पैमाने पर लोग घूमने के लिए आते हैं और यहां की समृद्धी और खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। आपको एक बार यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। यह बेहद खूबसूरत जगह है जहां विदेशी लोग भी घूमने के लिए आते हैं। यहां का पिकनिक स्पॉट भी खूबसूरत है।