{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान के इस महल में कभी लगती थी भूतों की कचहरी, आज भी यहां सुनाई देती है अजीबोगरीब आवाजें

 
 Jal mahal: जल महल मानसागर झील में स्थित है। यहां बड़ी पैमाने पर लोग घूमने आते हैं और जल महल की खूबसूरती निहारते हैं।कुछ लोगों का कहना है कि जल महल भूतिया है और रात के समय यहां अजीबोगरीब घटनाएं होती है। लोगों को यहां अनजान शक्ति के होने का एहसास होता है।

 जल महल बेहद खूबसूरत है। यह अपने खूबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। जल महल को लेकर स्थानीय लोगों की धारणा कुछ और है। लोग कहना है कि रात को यहां भूतों का दरबार लगता है और अजीबोगरीब आवाज आती हैं।
 जल महल को लेकर कई तरह की अफवाह और कीवदंतियां भी सुनने को मिलती है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर पहले भूतों की अदालत लगती थी। कुछ लोग इसे सुंदर और शांत बताते हैं वहीं कुछ लोग इसे भूतिया बताते हैं। जल महल को लोग पसंद करते हैं।
कुछ लोगों को कहना है कि जलमहल में रात के समय अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जैसे कि अचानक से दरवाजे खुलना या बंद होना, अजीब आवाजें सुनाई देना, या फिर किसी अनजानी शक्ति का एहसास होना।
वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि जलमहल के फुटपाथ पर रात आठ बजे के बाद काला जादू करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं. इस फुटपाथ पर रात को तकरीबन दस बजे बड़ी-बड़ी गुड़िया-गुड्डे सजाए जाते हैं और इनमें सुईयां चुभोई जाती हैं। इस महल को लेकर अजीबोगरीब बातें सुनने को मिलती है हालांकि यह सच्चाई क्या है इसको लेकर हम कुछ भी नहीं कह सकते।
फिर इन गुड्डे-गुड़ियों को नाहरगढ़ जाने वाले रास्ते से आगे बाए हाथ की पहाड़ी पर फेंक दिया जाता है. इसका क्या रहस्य है, कोई कुछ भी नहीं बता सकता। स्थानीय लोग इसके बारे में कुछ और कहते हैं।
(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी हम पुष्टि नहीं करते है.)