{"vars":{"id": "127470:4976"}}

श्रीगंगानगर में 40 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, महिला सहित 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 

RNE Network.

श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये की कीमत की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले इन तीन तस्करों में एक महिला भी शामिल थी।
 

आरोपी तस्कर धर्मप्रीत से 20.86 ग्राम, हीरा सिंह 38.15 ग्राम और राजवीर कौर उर्फ कोमल से 23.08 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस तरह इन आरोपियों से 82.09 ग्राम हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपये कीमत आंकी गयी है।