{"vars":{"id": "127470:4976"}}

school Time Change : गर्मी के कहर के बीच सरकारी व निजी स्कूलों का बदला टाइम 

भंयकर गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का टाइम को बदला 
 

राजस्थान में पड़ रही भंयकर गर्मी के बीच में शिक्षा विभाग की तरफ से निजी व सरकारी स्कूलों की टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। अब स्कूलों की छुट्टी दोपहर से पहले हो जाएगी, ताकि भंयकर गर्मी से पहले विद्यार्थी अपने घरों में पहुंच जाए और तेज धूप के साथ चल रही लू से बच सके। जयपुर जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों की बदले हुए टाइम से संबंधित पत्र जारी कर दिया है।

पत्र के माध्यम से आदेश दिए है कि सभी स्कूलों को इन आदेशों को गंभीरता से लागू करना है, ताकि बच्चों को गर्मियों से बचाया जा सके। जिला प्रशासन जयपुर की तरफ से जारी आदेश के अनुसार जिले के स्कूल सुबह 7:30 बजे लगेंगे और इनकी छुट्टी दोपहर 12 बजे हो जाएगी। सरकार के यह नई टाइमिंग 27 अप्रैल से लागू होगी।

पत्र के माध्यम से बताया गया है कि स्कूलों का टाइमिंग का बदलाव प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक लागू होगा। इस संबंध में जिला कलक्टर संदेश नायक ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदेशों की पालना नहीं करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा।

तेज पड़ रही गर्मी के चलते लिया गया फैसला 

जयपुर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ते तापमान और हीटवेव की आशंका को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। इसी वजह से स्कूलों का समय बदलकर सुबह का किया गया है, ताकि दोपहर की तेज धूप और लू से विद्यार्थियों को बचाया जा सके। बता दें कि प्रदेश में इन दिनों गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है।

चित्तौड़गढ़ में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में सबसे गर्म रात रही। राज्य के 10 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच चुका है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में करीब 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी का असर और ज्यादा तेज होने के संकेत हैं। इसी बीच 23 से 25 अप्रेल के बीच प्रदेश के 7 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, जोधपुर संभाग के जिलों में 22 और 23 अप्रेल को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा राहत मिलने के आसार कम हैं।