{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Railway relief : दिल्ली, जयपुर, अजमेर व बठिंडा रूट पर रेल यात्रियों को मिलेगी कंफर्म टिकट, 51 जोड़ी ट्रेनों में 137 अतिरिक्त कोच बढ़ाए

होली पर्व पर अपने परिवारजनों से मिलने आने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूट्स पर संचालित 51 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
 

होली पर्व पर अपने परिवारजनों से मिलने आने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूट्स पर संचालित 51 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से एक मार्च से 31 मार्च तक एवं बठिंडा से दो मार्च से 01 अप्रैल तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा एक मार्च से 31 मार्च तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों और गाड़ी संख्या 09635/09636, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में एक मार्च से 31 मार्च तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दो मार्च से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से तीन मार्च से 31 मार्च तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19613/19612,

अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दो मार्च से 30 मार्च तक तथा अमृतसर से तीन मार्च से 31 मार्च तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी वाया की जा रही है। गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार लोहारू स्पेशल रेलसेवा में हिसार से 07 मार्च से 28 मार्च तक एवं तिरूपति से 09 मार्च से 30 मार्च तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इन रेलसेवाओं में भी बढ़ाए जाएंगे अस्थाई कोच

गाड़ी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 01 मार्च से 31 मार्च तक एवं कालका से 01 मार्च से 31 मार्च तक तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बों, गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दो मार्च से 01 अप्रैल तक एवं ढेहर का बालाजी से दो मार्च से 01 अप्रैल तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बों और गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से तीन मार्च दो अप्रैल तक एवं मथुरा से चार मार्च से तीन अप्रैल तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 01 मार्च से 31 मार्च तक एवं जयपुर से 04 मार्च से 03 अप्रैल तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा रेलसेवा में दो मार्च से 01 अप्रैल तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों और गाड़ी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से तीन मार्च से 02 अप्रैल तक एवं बठिंडा से चार मार्च से 03 अप्रैल तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।