आदिवासी चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई नहीं रही, पद्मश्री से सम्मानित थी ये चित्रकार
Dec 16, 2024, 11:23 IST
RNE Network आदिवासी चित्रकला में महत्त्वपूर्ण स्थान रखने वाली चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई का कल उमरिया में निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थी। जीवन के जिस पड़ाव में लोग अपने काम से रिटायर हो जाते हैं और आराम करने की सोचते हैं, उस उम्र में भी इस आदिवासी चित्रकार ने पेंटिंग की शुरुआत की। दीपावली पर घर के आंगन और दीवारों पर अपनी चित्रकारी से इन्होंने शुरुआत की। प्रोत्साहन मिला तो इन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया।