{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बॉर्डर पर दो किलोग्राम हेरोइन बरामद, ड्रोन के जरिये सीमा पर हो रही है तस्करी, एजेंसियां सतर्क

 

RNE Network.

भारत पाक सीमा पर लगातार ड्रोन के जरिये हेरोइन गिराने की घटनाएं हो रही है। यह ड्रोन से तस्करी है। इसी तरह इस पश्चिमी सीमा पर पाक बैलून गिरने, ड्रोन गिरने व ड्रोन में हेरोइन मिलने की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। सुरक्षा एजेंसियां व स्थानीय पुलिस लगातार सतर्क रहकर इन घटनाओं पर नजर रख रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का सुरक्षा तंत्र भारत पाक सीमा पर मजबूत किया गया है।
 

ताजा घटना भारत पाक सीमा के समीप स्थित श्रीगंगानगर जिले की है। भारत पाक सीमा पर सोमवार को सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ ) ने गांव तीन एफसी के निकट खेत मे ड्रोन से गिराए गये हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए। इनमें करीब दो किलोग्राम हेरोइन बताई जा रही है। एक दिन पूर्व श्रीकरणपुर क्षेत्र में करीब 12 किलो हेरोइन बरामद की थी।