{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Udaipur Elevated Road : उयदपुर एलिवेटेड रोड की हर 15 दिन में प्रस्तुत होगी प्रगति रिपोर्ट, तेजी से होगा काम 

 

उदयपुर एलिवेटेड रोड का काम गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध हो ताकि लोगों को परेशानी न हो। तय समय पर काम पूरा करने के लिए नियमित बैठकें की जाए। हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह बात कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ एलिवेटेड रोड, गुलाब बाग पार्किंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, टॉय ट्रेन एवं गुलाब बाग उद्यान की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

एलिवेटेड रोड के कार्य की प्रगति पर संतोष जता गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने गर्मी में शहरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गुलाब बाग में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

पार्किंग स्थल एवं न्यायालय में चल रहे प्रकरण की जानकारी भी ली। टॉय ट्रेन का अवलोकन कर पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए गए। निगम अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, दिनेश पंचोली मौजूद रहे।