{"vars":{"id": "127470:4976"}}

UPSC RESULT NEWS : राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, 2 बार पहले भी क्लियर कर चुके एग्जाम

पहले प्रयास में बने थे दिल्ली में एसडीएम
 

RNE Chittorgarh- Rajasthan.

UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। डॉ. अनुज पहले भी 2 बार यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। अनुज को 2023 में पहले प्रयास में दानिक्स (एसडीएम दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश) सेवा आवंटित हुई थी। उन्हें दिल्ली में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली थी।

 

वीडीओ देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करे 

Jodhpur से की MBBS :
 

डॉ. अनुज ने साल 2023 में जोधपुर एम्स से अपनी एमबीबीएस पूरी की है। उन्होंने एम्स की ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी। डॉ. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1, 2 इकाई में कार्यरत हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।

12th में आए थे 94% :

 

डॉ. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से स्कूल शिक्षा पूरी की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत अंक आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वहीं अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री ने कहा- अनुज की मेहनत है। बेटे ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। अनुज शुरू से ही पढ़ने में बहुत अच्छा था।

इंटरव्यू में पूछे थे ये प्रश्न:

अनुज ने बताया कि इंटरव्यू में राजस्थान के इतिहास के बारे में पूछा गया। साथ ही मुझसे मेडिकल साइंस से जुड़े सवाल पूछे गए थे। क्योंकि मेरा बैकग्राउंड मेडिकल का था। राजस्थान के बारे में भी पूछा गया था। बोर्ड ने मुझसे मीरा बाई के बारे में सवाल किया था। मीरा बाई का संबंध भी चित्तौड़गढ़ से है। इसलिए मुझसे पूछा गया था कि उनके गुरु कौन थे। दूसरा सवाल पूछा गया था कि राजस्थान के इतिहास को किसने प्रसिद्ध किया था। तो मैंने उन्हें कर्नल जेम्स टॉड के बारे में बताया था।