VB - G - RAM G : अशोक भाटी को जिम्मा-गांव-गांव तक मोदी सरकार के इस फैसले की खूबियां पहुंचाओ
RNE Bikaner.
"VB - G - RAM G (गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ) विकसित भारत" फिलहाल ऐसा मुद्दा है जिस पर देशभर में बहस छिड़ी है। मानरेगा को अपग्रेड कर मोदी सरकार की ओर ओर से लाए गए इस कार्यक्रम पर कांग्रेस हमलावर है।
ऐसे में भाजपा ने देशभर में इस योजना की खूबियां बताने का अभियान छेड़ा है। इसके लिए हर जिले में बौद्धिक रूप से सक्षम और ग्रामीणों के बीच बेहतर अभिव्यक्ति करने में महारत रखने वाले नेताओं को प्रभारी बनाया है।
इसी कड़ी में बीकानेर में भाजपा नेता अशोक भाटी को VB - G - RAM G (गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ) विकसित भारत के जन जागरण हेतु भारतीय जनता पार्टी, जिला बीकानेर (देहात) का अभियान संयोजक बनाया गया है।
दरअसल अशोक भाटी बीकानेर भाजपा के पूर्व महामंत्री होने के साथ ही देहात की राजनीति में विशेष समझ रखते हैं। इसके साथ ही भाटी समाजशास्त्र विषय में नरेगा_ 2005 पर Ph. D योग्यताधारी भी है। ऐसे में जिस विषय में उनकी महारत है उसी का संयोजक पार्टी ने बनाया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ के निर्देशानुसार हुई इस नियुक्ति में डॉ. अशोक भाटी के साथ एडवोकेट भोजराज लेखाला, कैलाश बिश्नोई, तोलाराम कूकना को अभियान का देहात जिला सह - संयोजक मनोनीत किया गया है ।