{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मुख्यमंत्री से वीआईसीसीआई का प्रतिनिधिमंडल मिला, संस्थान की गतिविधियों की सीएम को जानकारी दी

 

RNE Network.

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज जयपुर में विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ViCCI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को ViCCI की विभिन्न गतिविधियों एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही, श्री परशुराम ज्ञानपीठ में विप्र चैम्बर द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विप्र फाउंडेशन एवं उसके आनुषांगिक संगठनों द्वारा शिक्षा, कौशल विकास और समाजोत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. विजय बासोतिया, सतीश शर्मा, नवीन शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. गौरव लाटा एवं श्री बी के शर्मा शामिल थे।