{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BIKANER : बाइक पर देशनोक दर्शन करने जा रहा युवक, नील गाय से टकराकर गिरा, मौत

 
RNE, BIKANER .  बीकानेर में शुक्रवार को फिर एक हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि देशनोक दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक से दौड़ती हुई नीलगाय आकर टकराई। युवक गिरा और सिर में चोट लग गई। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोमासर निवासी महेंद्र सोनी करणी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। रास्ते में उसकी टक्कर एक नील गाय से हो गई। वह सड़क पर सिर के बल गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।