ALWAR NEWS : अंतिम संस्कार के समय हुआ मौत का खुलासा
Feb 15, 2024, 13:42 IST
आरएनई,नेटवर्क। एक जवान भतीजे पर फ़िदा हुई चाची ने रिश्तों में आड़े आ रहे अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा अंतिम संस्कार के दिन हुआ। घटना अलवर जिले की है। अलवर जिले के सदर थाना पुलिस ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक सूबे सिंह की पत्नी मीना प्रजापत और भतीजे गोविंद पुत्र रामचंद्र प्रजापत को अपने गिरफ्त में ले लिया है। दोनों ने सूबेसिंह को अपने रास्ते से हटाने के लिए गला घोटकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। सूबेसिंह की मौत के बारे पुलिस को 8 फरवरी के दिन जानकारी दी गई। पत्नी ने सूबे सिंह की मौत के बारे में झूठ बताया कि वह बाथरूम के बाहर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अलवर के सोलंकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
अंतिम संस्कार के समय हुआ मौत का खुलासा जब मृतक सूबेसिंह को अंतिम संस्कार से पूर्व नहलाते समय उनके गले पर निशान दिखाई दिए। तब रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्ट मार्टम करवाने की बात कही और अंतिम संस्कार करने स मना कर दिया। मृतक सूबेसिंह के रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। यह पूरी घटना आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है।