चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वीकार किया
Mar 9, 2024, 22:27 IST
RNE, NETWORK . लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने ही वाली हैं कि इससे ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने अचानक इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आयुक्त गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अकेले रह गए हैं। इससे पहले चुनाव आयुक्त अनूपचंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो चुके हैं। हैरानी की बात यह भी कि अगले साल गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त बनने की कतार में थे। वजह, वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल अगले वर्ष पूरा हो रहा है। चुनाव आयुक्त अरूण पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस हैं। वे देश में कई पदों पर बतौर आईएएस सेवाएं दे चुके हैं।