{"vars":{"id": "127470:4976"}}

देवनानी कृषि विवि के कार्यक्रम में भाग लेंगे, दिलावर प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र जाएंगे

 
आरएनई, बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदव देवनानी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सोमवार चार मार्च को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सेदारी निभाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी यूनिवर्सिटी जाएंगे : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार दोपहर 1 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। कुछ देर सर्किट हाउस में ठहरने के बाद वे दोपहर 3 बजे स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। देवनानी सिंधी समाज द्वारा आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे और इसके बाद शाम 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शिक्षामंत्री दिलावर का यह कार्यक्रम : शिक्षामंत्री मदन दिलावर ट्रेन से सुबह बीकानेर आएंगे। विभागीय अधिकारियों से बातचीत, कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही दोपहर को वे गंगाशहर स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र जाएंगे। चिकित्सा केन्द्र के मंत्री बनवारीलाल शर्मा के मुताबिक शिक्षा मंत्री दिलावर के हाथों भामाशाह सम्मान होगा। इस मौके पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी मौजूद रहेंगे। केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डा.वत्सला गुप्ता ने बताया, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में विकास-विस्तार के लिए नियमित रूप से भामाशाहों का सहयोग मिल रहा है। ऐसे में जनहितार्थ काम करने वालों के सम्मान में यह आयोजन होगा।