सांसद सेवा केन्द्र पर जुटी भाजपा, भारत माता, नरेन्द्र मोदी, अर्जुनराम के नारे लगे
Mar 2, 2024, 20:00 IST
आरएनई, बीकानेर।
<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>
लगातार तीन जीत के बाद भाजपा ने चौथी बार बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि यह टिकट पहले से ही लगभग तय था लेकिन लिस्ट घोषित होते ही भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। सांसद सेवा केन्द्र यानी केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। शहर भाजपा अध्यक्ष विजयकुमार आचार्य, लोकसभा संयोजक डा.सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, मनीष सोनी आदि के साथ कार्यकर्ता यहां पहुंचे। भाजपा नेता और मंत्री मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने कार्यकर्ताओं-नेताओं की बधाइयां स्वीकारी। इस मौके पर भाजपा नेताओ ने भारत माता, नरेन्द्र मोदी, अर्जुनराम सहित केन्द्रीय नेताओं, मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष के नारे लगाये। भाजपा नेताओं ने दावा किया, चौथी बार अर्जुनराम जीतेंगे और इस बार जीत का अंतर बहुत बड़ा और ऐतिहासिक होगा। भाजपा नेता नरेश नायक, गुमान सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र राजवी, सांगीलाल गहलोत, अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, गोपाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अजय खत्री, इमरान क्यामखानी, हिमांशु शर्मा, रामकुमार व्यास, पवन सुथार आदि ने भी एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई।