{"vars":{"id": "127470:4976"}}

त्रिशूर नगर निगम के मेयर ने भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन कर विवाद को बढ़ाया

 
RNE, NATIONAL BUREAU . इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस व माकपा केरल में आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच केरल की त्रिशूर सीट पर एक नया विवाद सामने आ गया है। त्रिशूर नगर निगम के मेयर ने भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन कर विवाद को बढ़ा दिया है। त्रिशूर के मेयर एमके वर्गीस ने त्रिशूर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी का समर्थन कर कांग्रेस को तिलमिला दिया है। गोपी लोकप्रिय मलयालम अभिनेता है। त्रिशूर मेयर वर्गीस ने कहा कि सांसद में जनता के बीच जाने और उनके लिए काम करने के गुण होने चाहिए। गोपी में सांसद बनने के सभी गुण है। इसलिए वे जीतने चाहिए। इस निर्णय से कांग्रेस भड़क गई है। त्रिशूर से कांग्रेस उम्मीदवार के मुरलीधरन ने कहा है कि इससे भाजपा व माकपा की अंदरूनी साठगांठ सामने आ गई है।