कांग्रेस को एक और झटका शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल बीजेपी में शामिल
Mar 30, 2024, 14:37 IST
आरएनई,नेशनल ब्यूरो। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। डॉ. अर्चना पाटिल चाकूरकर ने एक दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर’ में मुलाकात की थी। वह उदगीर में ‘लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ की अध्यक्ष हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चाकूरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में वर्ष 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 31 मार्च यानी कल से एक मेगा रैली के साथ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी द्वारा निर्धारित 370 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राज्य है। यूपी अपने यहां से 80 सांसदों को चुनकर भेजता है। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी की मौजूदगी में मेगा रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की की मेरठ लोकसभा सीट से लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरूण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है।